बेगुसराय, मार्च 24 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर किल्ली गांव से बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की अहले सुबह 32 वर्षीय मो. वकील का अपहरण कर लिया। उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद उसके पैर में गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गयी। उसके बाद शव को बदिया बहियार में फेंक दिया गया। वह किल्ली गांव निवासी स्व. सत्तार मिया का पुत्र था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की शिकायत करने के लिए मृतक के परिजन जिला परिषद सदस्य के घर पहुंचे तो वहां दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें छह से अधिक लोग जख्मी हो गये। इनमें मोहनपुर नयाटोला वार्ड-चार निवासी स्व. किस्मत अली का पुत्र 30 वर्षीय मो. मनोवर, 42 वर्षीय मो. शमशेर, 38 वर्षीय मो. मुर्तुजा, 40 वर्षीय मो. नौशाद, 28 वर्षीय मो. शहनबाज आदि का नाम का शामिल है। हत्या का का...