मेरठ, जुलाई 24 -- हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे गौ सेवक एवं शिवभक्त मोहित चौधरी गुरुवार को अपनी कांवड़ के साथ बेगमपुल पहुंचे। मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को मोहित चौधरी की कांवड़ बेगमपुल मेट्रो स्टेशन तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: फोर्स के ठहरने वाले स्थानों का किया स्थलीय निरीक्षण फोर्स के ठहरने वाले स्थानों का किया स्थलीय निरीक्षण यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिव चौक पर बनना शुरू हुआ कांवड़ कंट्रोल र...