कानपुर, मई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता बेगमपुरवा (102) की पार्षद निशा अकील शानू के पति मोहम्मद अकील शानू की चौबीस घंटे पहले दी गई घुड़की रंग लाई। दिन में नगर निगम मार्ग प्रकाश का अमला संयंत्रों के साथ पहुंचा। पांच टॉवरों की लाइटों को ठीक किया। इसके बाद पार्षद पति शर्ट और चप्पल पहन मौके पर गए और जलती लाइटें देख आभार जताया।पार्षद पति अकील ने शनिवार को ऐलान किया था कि यदि रविवार को लाइटें ठीक न हुई तो बिना शर्ट और चप्पल के पोल पर चढ़ेंगे। जान को कुछ हुआ तो पूरी तरह नगर निगम जिम्मेदार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...