हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत जनपद हरदोई की पांच ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में पुरस्कार धनराशि प्राप्त हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया शासन से जारी सूची के अनुसार संडीला ब्लॉक की बेगमगंज ग्राम पंचायत की प्रधान राधिका गुप्ता को 35 लाख रुपये, कोथावां ब्लॉक की बेरुवा ग्राम पंचायत की प्रधान वाहिदा को 30 लाख रुपये, हरपालपुर ब्लॉक की सतौथा ग्राम पंचायत की प्रधान अंजना त्रिपाठी को 25 लाख रुपये, भरावन ब्लॉक की गोंडवा खेम ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील कुमार को 20 लाख रुपये व टड़ियावां ब्लॉक की परसानी ग्राम पंचायत की प्रधान आशा गुप्ता को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। बताया इन ...