बरेली, मई 15 -- फरीदपुर। आईपीएल सट्टेबाजी के नेटवर्क में पकड़े गए फरीदपुर के कानूनगोयान मोहल्ले के ओमेंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल जाते समय सट्टेबाज ने पुलिस से कहा कि बेखौफ होकर सट्टेबाजी कर रहे थे इसलिए पकड़े गए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसका कई प्रदेशों में नेटवर्क था और बड़ी कमाई के चलते कई नेता लगातार उसकी पैरवी में जुटे रहे। फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर लगाए जा रहे सट्टे का खुलासा करते हुए बस स्टैंड के पास छापेमारी कर कानूनगोयान मोहल्ले के ओमेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन, नेपाली सिम कार्ड, कई पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड एवं दस हजार रुपये बरामद किए। गुरुवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सट्टेबाज ने पु...