बेखौफ हुए चोर: बंद घर के बाद अब दुकान को बनाया निशाना
पाकुड़, जून 29 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मोहर्रम के दिन दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बनाने के बाद अब अज्ञात चोरों ने एसडीपीओ आवास के सामने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के भगत पाड़ा स्थित रवींद्रनाथ चौक का है, जहां सड़क किनारे लगने वाले रंजीत फास्ट फूड सेंटर नाम के ठेले का ताला तोड़कर चोरों ने भीतर रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह चोरी हुई, ठीक उसके सामने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का सरकारी बंगला है। घटना का पता सुबह तब चला जब पीड़ित दुकानदार रंजीत कुमार साहा अपनी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ठेले का ताला टूटा हुआ और गैस सिलेंडर गायब पाया। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.