संवाददाता, मई 10 -- UP News: यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां टिकैतराय तालाब पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ दबंगों ने भाजयुमो के नेता महाराज चेतन तिवारी ऊर्फ श्याम चेतन को शनिवार रात गोली मार दी। बदमाशों ने चेतन पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली चेतन की कमर में लगी। चेतन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीर और मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान चेतन को तुरंत ही केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोली पुरानी रंजिश और पोस्टर लगाने के विवाद में मारी गई। बाजारखाला पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मेहंदीगंज इलाके में सुरेश चन्द्र तिवा...