सहरसा, फरवरी 27 -- सलखुआ, एक संवाददाता। गुरुवार अहले सुबह बेखौफ बदमाशों ने सिमरी बख्तियारपुर -सलखुआ एसएच 95 मुख्य मार्ग पर गोरगामा ढाला के समीप निर्माणाधीन अंडरपास के पास नवटोलिया निवासी 40 वर्षीय भोला यादव के साथ मारपीट कर बाइक, नगदी व मोबाइल लूट लिया। बताया जाता है कि भोला यादव अपनी सरहज के प्रसव के बाद सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल से हीरो स्प्लेंडर बाइक (बीआर 43ए ए 7357) से घर लौट रहे थे। घात लगाए तीन अपराधियों ने बाइक रुकवाकर बेरहमी से मारपीट की और लहूलुहान कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को देख परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाए। थानाध्यक्ष संजना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.