कौशाम्बी, मई 4 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में सोमवार की भोर मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। उनको करीब चार गोलियां लगी हैं। एसआरएन प्रयागराज में उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की कोई ठोस वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। सनसनीखेज वारदात का अनावरण करने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। आलमचंद निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान रह चुके हैं। सोमवार की भोर वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। स्थानीय गांव स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के पीछे महुआरी बाग रोड पर अचानक आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को गोलियों से छलनी किया, बदमाशों ने 4 गोली मारीं सिर, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.