मधेपुरा, मार्च 27 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े भर्राही थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल बैंक मुरहो शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक से 1.30 लाख रुपये लूट लिया। लूटपाट के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन बदमाश बैंक में घुसे। एक बदमाश एक गेट पर खड़ा हो गया और दो अंदर चले गए। बदमाशों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। इस बीच बदमाश बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के पास पहुंच गए। हथियार के बल पर ब्रांच मैनेज को काबू में लेते हुए बैंक में उपलब्ध 1.30 लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.