बेखौफ दौड़ रहे है बिना परमिट बालू-गिट्टी लदे वाहन
सोनभद्र, जून 10 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। दक्षिणांचल के सड़कों पर इन दिनों गिट्टी और बालू लदे ट्क, टीपर बिना परमिट के ही बेख़ौफ़ दौड़ रहे है, जिससे प्रतिमाह लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके तहसील स्तरीय टास्क फोर्स टीम को राजस्व नुकसान नहीं दिख रहा है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि डाला, ओबरा से झारखंड तक गिट्टी आपूर्ति बिना परमिट के ही आधा दर्जन से अधिक ट्रकें चलती हैं, जो बिना परमिट के परमिट के ही धड़ल्ले से सोनभद्र की सीमा को पार कर झारखंड निकल जा रही हैं। डाला से झारखंड सीमा तक चार वन रेंज और चार पुलिस थाना हैं। यही नहीं राजस्व और खनन विभाग की टीमें भी अक्सर भ्रमण कर जांच करती हैं, बावजूद इसके बिना परमिट बालू गिट्टी लदे यह वाहन कैसे निकल रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल है। यही नहीं दुद्धी के बालू साइटों से बिना परमिट बालू ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.