सीतापुर, जून 14 -- अटरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र में चोरों ने 36 घंटे के भीतर तीन घरों को निशाना बनाया। चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुरवा गांव में शनिवार रात चोरों ने ग्रामीण काशीराम के घर को निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी चोरों ने घर में घुसकर सोने की अंगूठी, झुमकी, पायल, नाक की कील, माला और बिछिया समेत करीब 90 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। चोर घर में रखे कीमती कसकुट के बर्तन भी उठा ले गए। सुबह जागने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। गौरतलब है कि पाण्डेयपुरवा की इस घटना से महज 36 घंटे पहले ही बांसखेड़ा गांव में भी चोरों ने दो घरों को न...