संभल, मार्च 20 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक सैंधरी में गुरुवार रात बेखौफ चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन घरों में नकब लगाया और दो घरों में घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। एक गांव में पांच घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। वहीं कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर माझरा गांव में चोरों ने बंद पड़े चार घरों को निशाना बनाया। दो घरों के ताले तोड़कर चोर संदूक में रखे जेवर, बर्तन सहित एक लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। तीसरे घर में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। जहां आहट होने पर चोर भाग गए। चौथे स्थान पर बंद पड़े मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन वहां भी सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 व थाना पुलिस को दी। सूचना पहुंची पुलिस ने घटना की ग्रामीणों स...