बेखौफ चोरों के निशाने पर मेडिकल स्टोर
रिषिकेष, जून 29 -- शहर और आसपास क्षेत्र के मेडिकल स्टोर चोरों के निशाने पर हैं। अभी चार दिन पहले बेखौफ चोरों ने कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर एक मेडिकल स्टोर को खंगालकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। रविवार रात चोरों ने श्यामपुर में एक और मेडिकल स्टोर पर धावा बोला है। उन्होंने स्टोर का शटर उखाड़कर करीब दस हजार रूपये साफ किए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध वारदात को अंजाम देते भी दिखे हैं। शिकायत पर पुलिस अज्ञातों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.