हापुड़, मई 8 -- हापुड़ में हाईवे पर रोडरेज और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। छह मई की रात करीब दस बजे कार सवार बदमाशों ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक होटल के पास एक कार सवार में युवकों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकते हुए शीशे तोड़ डाले और फायरिंग कर दी। बदमाश, कार सवार युवकों से 20 हजार रुपये और सोने की चेन भी लूटकर ले गए। पुलिस दो दिन बाद भी आरोपियों को नहीं खोज पाई है। पी़ड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस, हमलावरों को खोजने का दावा कर रही है। हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 मेरठ बाईपास पर चार दोस्त एक कार में सवार होकर गाजियाबाद के मोदीनगर में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की कार पीछे से आ रही थी। लाल रंग की कार में सवार युवकों ने शीशे खोल रखे थे। इस कार में सवार युवकों न...