बेखाौफ अराजकतत्वों ने स्कूल का दरवाजा, फैन तोड़ा
मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुगौली गांव स्थित संविलयन विद्यालय में बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर कीमती सामानों को नष्ट कर दिया। सुबह विद्यालय खुलने पर अंदर का नजारा देखकर अध्यापकों के होश उड़ गए। प्रधानाध्यापक अखिलेश दुबे ने बताया कि तीन के कक्षों में लगाए गए सीलिंग फैन, बिजली का बोर्ड, लोहे का दरवाजा व खिड़की तोड़फोड़ कर परिसर में ही फेंक दिया गया था। एक सप्ताह पहले भी मन बढ़ो ने आंगनबाड़ी केंद्र की पाइप लाइन व अन्य सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि तहरीर देने के बाद तब घटनास्थल पर छानबीन के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था। नतीजतन अराजक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। प्रधान अंकिता पांडेय ने बताया कि एक माह के दौरान गांव में दो घरों में लाखों की चोरी के बाद विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.