गिरडीह, मई 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के बेको पूर्वी पंचायत भाकपा लोकल कमेटी का 5वां सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय नई कमेटी का चुनाव किया गया। कुमोद यादव को लोकल कमेटी का सचिव चुना गया। सम्मेलन के पर्यवेक्षक पोखरिया पंचायत के मुखिया सह माले नेता प्रदीप महतो थे। नव चयनित सचिव कुमोद यादव ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। बेको पूर्वी क्षेत्र में गरीब-गुरबा, मजदूर-किसानों के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करेंगे। महंगाई, भ्रष्टाचार और विस्थापन के खिलाफ गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। संगठन को मजबूत कर जन आंदोलनों की धार तेज करेंगे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विरोध सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा माले बगोदर प्र...