गिरडीह, जुलाई 19 -- बगोदर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बेको के पास शनिवार दोपहर कार और ऑटो की टक्कर में एक बच्ची सहित 5 लोग घायल हो गए। हादसे में तीन महिलाएं और ऑटो चालक शामिल हैं। इसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों वाहन बगोदर से डुमरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गई। वहीं कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों में ऑटो चालक बगोदर के सुंदरुटांड निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह, बेको सेवाटांड की रोजनी देवी और उनकी 7 वर्षीय पोती तथा बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंबा निवासी अनीता सिंह और मंजू सिंह शामिल हैं। घटना के बाद स...