नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- नारियल के छिलके को नारियल की जटा भी कहा जाता है। इसे छीलने के बाद नारियरल का एक हार्ड कवर होता है, जिसे तोड़ने के बाद नारियल का निकाला जाता है। एक बार नारियल निकल जाता है तो इसके हार्ड कवर और छिलकों को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के छिलके को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। साफ सफाई से लेकर इसका इस्तेमाल बागवानी तक में किया जा सकता है। यहां हम छिलके को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कई तरीकों से जटा को यूज कर सकते हैं।कैसे इस्तेमाल करें नारियल के हार्ड छिलके1) गमले में करें इस्तेमाल नारियल के छिलके का इस्तेमाल पौधों में किया जा सकता है। इससे कोकोपीट बना सकते हैं। इसके लिए नारियल के बाहरी रेशे को प्रोसेस्ड करके कोकोपीट बनाया जाता है, जो पौधे उगाने मे...