धनबाद, फरवरी 23 -- नगर निकाय चुनाव के मतदान के बाद सोमवार की शाम पांच बजे से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। मतपेटी जमा करने के लिए चुनाव कार्य में लगे वाहनों के रूट तय किए गए हैं। इस दौरान उस रूट पर अन्य वाहनों के परिचालन की मनाही होगी। ट्रैफिक विभाग की ओर 23 की शाम के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को मतदान के उपरांत मतपेटियों को जमा करने के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक, बाबूडीह को रिसीविंग सेंटर बनाया गया है। शाम 5 बजे से मतपेटियों को जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध मार्ग पर चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों की आवाजाही काफी संख्या में रहेगी। इसलिए इस रूट में शाम पांच बजे से सभी तरह के वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था...