धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बेकारबांध तालाब के पास स्थित जीवन ज्योति स्कूल के बगल में रहने वाले डॉ तापुल मुल्क उर्फ डॉ ताज के घर पर गुरुवार की दोपहर चोरी हो गई। दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर करीब 30-40 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल चुरा लिए। डॉ ताज ने धनबाद थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन में डॉ ताज ने बताया कि वे गुरुवार को सुबह करीब सवा 11 बजे अपनी पत्नी के साथ पुराना बाजार मार्केट गए थे। दोपहर तीन बजे वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी टूटी हुई थी। डॉ ताज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार नाबालिग लड़कों को घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.