श्रावस्ती, फरवरी 3 -- श्रावस्ती। फल लेकर कर जा रही तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराते हुए अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गई। जिसमें लोग बाल बाल बच गए। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा नगर निवासी चांदबाबू पुत्र सफाउल्ला मंगलवार को भिनगा से पिकअप पर फल लादकर बहराइच के पयागपुर जा रहा था। जैसे ही वह सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर पहुंचा तभी पिकअप बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। इससे फल आस पास में बिखर गया। लेकिन चालक बाल बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.