अमरोहा, मार्च 13 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लठीरा माफी गांव में शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक घायल हो गया। गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि गांव निवासी 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र सुनहरी शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर गांव के बाहर स्थित कोल्हू पर खड़ी ट्राली लेने जा रहा था। अचानक कोल्हू के मैदान में पहुंचने पर प्रदीप ने ट्रैक्टर की रेस बढ़ा दी। तेज गति ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही चारों पहिये ऊपर हो गए। प्रदीप ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में ट्रैक्टर को सीधा कर प्रदीप को नीचे से निकाला और घायल हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ...