अमरोहा, नवम्बर 7 -- रजबपुर, संवाददाता। क्षेत्र में बेकाबू होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे थाना क्षेत्र के गांव गफ्फारपुर में हुआ। गांव में किसान देवेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटी शिवानी, बेटा प्रिंस व निशांत हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार शाम देवेंद्र सिंह गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर में डीजल भरवाने गए थे। उनके साथ में गांव का ही सोनित कुमार भी था। वापस लौटते समय गांव के नजदीक नहर के पास पहुंचे तो सामने से टेंपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.