अमरोहा, मई 27 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार रात बेकाबू कार लैंडमार्क कालेज के पास दीवार से टकरा गई। हादसे में डिडौली निवासी चालक जुनैद की मौत हो गई। जबकि गांव ढकिया चमन निवासी वारिस गंभीर घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव डिडौली निवासी जुनैद व गांव ढकिया चमन निवासी वारिस टैक्सी चालक हैं। सोमवार शाम दोनों दिल्ली से कार लेकर जोया पहुंचे थे। यहां वारिस ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह जुनैद की कार में सवार होकर घर जा रहा था। वारिस का गांव जुनैद के गांव से करीब है तो जुनैद उसे घर छोड़ने जा रहा था। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री से टकराई कार, दो घायल रात लगभग आठ बजे जब कार डिडौली फ्लाईओवर से आगे निकली तो उसके आगे एक बाइक सवार आ गय...