सोनभद्र, अप्रैल 24 -- अनपरा,संवाददाता। सूबे में भीषण गर्मी से बिजली खपत बेकाबू हो गयी है। अप्रैल माह में पहली बार बिजली की खपत रिकार्ड 553.6 मियू के भी पार पहुंच गयी है। नतीजतन प्रदेश की 19890 मेगावाट क्षमता की 53 तापीय इकाइयों में से ओबरा की 12वीं इकाई को छोड़ शेष 52 इकाइयों से 373 मियू (15539 मेगावाट)बिजली मिलने पर भी सिस्टम कंट्रोल के मांग पूरी करने में पसीने छूट गये। ओबरा की बंद इकाई को भी शुक्रवार तक सिंक्रोनाइज करने के निर्देश दिये गये । हालात सम्भालने के लिए रिंहन्द और ओबरा जलविद्युत गृहों की भी इकाइयां लगातार चलवाकर 3.3 मियू से अधिक बिजली लेनी पड़ी। यही हाल रहा तो माना जा रहा है कि मई में एनर्जी एक्सचेंज से भी भारी बिजली खरीदनी पड़ सकती है।राहत की बात रही कि उत्पादन निगम के 9120 मेगावाट क्षमता के अनपरा-ओबरा समेत आधा दर्जन बिजलीघरो...