झांसी, मई 14 -- झांसी। ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी पर सूरज बेकाबू हो गया। दूसरे दिन गुरुवार भी पारा 44 डिग्री पार पहुंचा। जिसमें रानी का शहर झांसी झुलस उठा। यही नहीं, भरी दुपहरी कूलर, पंखे जवाब दे गए। हालात यह थे कि 5 घंटे शहर का पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। लू-लपट और गर्म हवाओं से शहरी बेहाल रहे। कमोवेश यही हाल ग्रामीण अंचलों में भी रहा। न्यूनतम पारा 28 डिग्री होने की वजह से रात शहरी उबल उठे। वहीं आने वाले दिनों में पारा चढ़ने की संभावना है। गुरुवार 5.32 बजे सूरज ने 26 डिग्री के साथ आंख खोली। इसके बाद लगातार तेवर उग्र होते गए। सुबह 10.30 बजे गर्म हवाएं तीर सी चुभरने लगीं। 11.30 बजे से तीखे मौसम ने बंदों को जल्दी खरीदारी पर विवश कर दिया। 12.30 बजे इक्का दुक्का लोग बाजारों, प्रमुख चौराहों पर सिर्फ और सिर्फ सूरज की हनक दिखाई दी। इक्का-दुक्का ही जरूर...