बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के सोतिया निवासी शनि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता महेंद्र कुमार 5 जून की शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जिगनी चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार व अन्य आवश्यक कार्यों के कारण तत्काल तहरीर नहीं दी जा सकी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.