मधुबनी, मार्च 5 -- फुलपरास (मधुबनी), एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक के समीप गुरुवार अलसुबह भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। मृतकों में चार की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी कपिस व रितिक भी कुरुक्षेत्र के रहनेवाले हैं। दोनों का इलाज डीएमसीएच में हो रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब चार बजे खोपा और परसा के बीच हुआ। हरियाणा नंबर (एचआर 07 एजी 3633) की स्कॉर्पियो दरभंगा की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर को पारकर विपरीत लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.