विकासनगर, मई 4 -- पछुवादून में अनियंत्रित गति से दौड़ रहे खनन वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के लिए जिम्मेदार भी लापरवाह बने हुए हैं। जबकि स्थानीय लोग कई बार खनन सामग्री से भरे वाहनों के दिन में सड़कों पर दौड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। सोमवार को सेलाकुई के हरिपुर में खनन सामग्री से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया, गनीमत रही इस हादसे में घर के अंदर रह रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान स्वामी नंद किशोर भट्ट ने बताया कि दोपहर में उनका पूरा परिवार घर के अंदर आराम कर रहा था। इतने में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में खनन सामग्री भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.