बगहा, मई 8 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना के शेखवाना मठ पटवारी टोला वार्ड 46 निवासी कुलदेव महतो (55) की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई है। जबकि उनके जीजा बद्री महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना गुरुवार की रात पिपरा चौक के समीप की है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, मौतघटना का विवरण जख्मी बद्री महतो को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार कुलदेव महतो अपने भाई प्रभु महतो की बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने पिपरा चौक आए थे। खरीदारी के बाद वह अपने जीजा नौतन थाना क्षेत्र के कोतराहा गांव निवासी बद्री महतो (50) के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरा चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय...