गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम। इफ्को चौक पर शराब ठेके के सामने एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से सरहौल निवासी गोपाल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका साला, मन्नू उर्फ मोनू 28 दिसंबर को इफ्को चौक स्थित शराब ठेके के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए मन्नू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मन्नू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल मन्नू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामय...