बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर
सुल्तानपुर, मई 9 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान राम आशीष यादव पुत्र संतराम यादव निवासी दौलताबाद थाना जैतपुर जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने रिश्तेदार विजय बहादुर निवासी प्रतापपुर, दोस्तपुर के यहां निमंत्रण में आए थे। कार्यक्रम से वापस लौटने के लिए जैसे ही बाइक से निकले, तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.