कन्नौज, मार्च 12 -- कन्नौज, संवाददाता। ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर बुधवार की देर रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठठिया थाना क्षेत्र के भुन्ना गांव निवासी असलम (35) पुत्र हामिद बुधवार सुबह कानपुर के वेदांता हॉस्पिटल दवा लेने गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से मकनपुर की तरफ से ठठिया की ओर आ रहे थे। तभी ठठिया थाना सीमा से कुछ पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद असलम सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े रहे। गुरुवार सुबह राहगीरों की सूचना पर मकनपुर चौकी प...