बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। दहिनवारा संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई। पत्नी और मासूम बेटी घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के इगुवा गांव के मजरा गोड़ा गांव निवासी अखलेश ने बताया कि उसका 35 वर्षीय चाचा शिवबाबू यादव पुत्र कामता यादव अपनी 30 वर्षीय पत्नी कजेलिया और 6 वर्षीय बेटी इस्मा के साथ रिस्तेदारों के यहां दहिनवारा संस्कार में शामिल होने कमासिन थाना क्षेत्र के नारायण गांव गए थे। कार्यक्रम निपटाने के बाद तीनों लोग बाइक में बैठकर वापस अपने गांव जा रहे थे, जैसे ही वह लोग नारायण पुर गांव से नि...