लखनऊ, जून 1 -- गोसाईगंज,संवाददाता। किसानपथ पर चुरहिया गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।गोसाईगंज के जल्लाबाद निवासी मातादीन ऊर्फ छेदा रावत (65) किसान थे। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को घर से कटहल लेकर मंडी साइकिल से बेचने के लिए निकले थे। शाम को वापस आते वक्त किसानपथ के चुरहिया गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह साइकिल से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किसान को गंभीर हालत में गोसाईगंज सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषि...