कन्नौज, फरवरी 11 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत जीटी रोड राजलामऊ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार की देर शाम ग्राम रजलामऊ निवासी सुशील (45) पुत्र सुखवासी लाल मामा होटल से पैदल अपने घर वापस जा रहे थे। तभी जीटी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है की टक्कर मार कर वाहन भाग गया। सड़क पर घायल पड़े सुशील को जब लोगों ने देखा, तो पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें आनन फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ...