उन्नाव, अप्रैल 5 -- चकलवंशी। माखी के मियागंज मार्ग पर रविवार शाम सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को पीछे से आ रहे बेकाबू लोडर ने टक्कर मार जख्मी कर दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर लोडर सड़क किनारे पलट गया। चालक को मामूली चोट आई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर हैलट चले गए। माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कला गांव के रहने वाले 18 वर्षीय सुधांशु पुत्र कुबेर रविवार देर शाम खेतों की ओर से पैदल घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी संडीला से चकलवंशी की ओर आ रहा लोडर चालक महेश पुत्र सुनाल निवासी नौबस्ता कानपुर ने पीछे से टक्कर मार दी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। उसके बाद अनियंत्रित होकर लोडर सड़क किनारे खंती में पलटने से चालक भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक क...