उन्नाव, मई 15 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक समेत गुमटी में घुस गई। हादसे में मासूम समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के असरेंदा गांव के रहने वाले हरिपाल मियागंज चकलवंशी मार्ग स्थिति कोटरहा गांव की मोड पर गुमटी रखे हैं। शुक्रवार दोपहर इसी थाना क्षेत्र के नौहाई खुर्द गांव निवासी सिकंदर परिवारिक भाई महेंद्र के संग बाइक से माखी थाना क्षेत्र के कोरारी कला गांव बहन के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए निकला था। तभी गुमटी पर रुक कर पानी लेने लगा। इसी दरम्यान उधर से गुजर रहे बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को चपेट में लेते ह...