सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के झहराव पुल के पास शनिवार की आधी रात आंधी के चलते एक बोलेरो बेकाबू होकर सूखी नहर में गिर गई। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बांसी अस्पताल भिजवाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मां-बेटे संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव के रहने वाले थे।संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव निवासी वीरू(32) पुत्र निनहक अपने परिवार के साथ डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बरईपुर बनगवा गांव रिश्तेदारी में गया हुआ था। शनिवार की देर रात वह लोग बोलेरो से अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ वापस अपने गांव अमरहा आ रहा था। इसी दौराने तेज आंधी आ गई। अभी वह लोग पथरा बाजार थाना क्ष...