सोनभद्र, जून 25 -- अनपरा,संवाददाता। उमस भरी भीषण गर्मी से बिजली की मांग बेकाबू हो गयी है। चालू सप्ताह में लगातार 32 हजार मेगावाट के इर्द-गिर्द चल रही पीक डिमाण्ड बुधवार रात्रि में अब तक के रिकार्ड 32673 मेगावाट के पार जा पहुंची। रोजाना औसत बिजली खपत भी बुधवार को अब तक के सर्वाधिक 678.4 मियू (औसत 28267 मेगावाट)तक पहुंच गयी। हालात सम्भालने को एनर्जी एक्सचेंज से लगभग 2475 मेगावाट बिजली खरीदी लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार मिलियन यूनिट की आपात कटौती करनी पड़ी। बेकाबू बिजली खपत पर मानसून से राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। बुधवार रात 22:45 पर इस बीच पारीछा बिजलीघर की 250 मेगावाट की पांचवी इकाई और गुरुवार सुबह 03:52 पर घाटमपुर की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज और कोयले की समस्या से बंद करनी पड़ी। घाटमपुर ...