गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा। डंडई-धुरकी मार्ग पर बैरियादामर गांव में हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के फाटपानी गांव निवासी दीपू सिंह के 32 वर्षीय पुत्र लखन सिंह और रारो गांव निवासी 34 वर्षीय लाल मुनी सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाल मुनी सिंह डंडई में अपने बच्चों का इलाज कराकर फाटपानी जा रहा था। उसी दौरान बैरियादामर गांव में बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लाकर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...