गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा। भवनाथपुर थाना अंतर्गत भवनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी ब्रह्मा कुमार, अमर कुमार और गोलू कुमार के रूप में की गई हैं। उनमें गोलू कुमार को सदर अस्पताल में उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं ब्रह्मा कुमार का सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से भवनाथपुर से घर लौट रहे थे। उस दौरान पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी भवनाथपुर ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ब्रह्मा कुमार और गोलू को सदर अस...