उन्नाव, जनवरी 11 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद माइनर पटरी से निकल रहा बाइक सवार शनिवार रात अनियंत्रित होकर माइनर में गिर गया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाल कर मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पटकापुर गांव के रहने वाले उमा शंकर पुत्र पप्पू शनिवार रात आसीवन थाना क्षेत्र के मौलबी खेडा गांव निवासी बुआ के यहां खिचड़ी की त्योहारी देने के लिए जा रहा था। इसी बीच रसूलाबाद माइनर पटरी पर नौगवां गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर माइनर में गिर जाने से युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...