उन्नाव, मार्च 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद ताजपुर संपर्क मार्ग पर शनिवार तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से टकराने से जीजा-साले जख्मी हो गए। थाना क्षेत्र के चौधरीखेड़ा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय लवकुश औरास थाना क्षेत्र के खड़वल गांव निवासी 28 वर्षीय जीजा प्रदीप के संग शनिवार किसी काम से रसूलाबाद कस्बा गया था। यहां से दोनों लौट रहे थे। तभी पानापुर कला गांव स्थित माइनर की पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस चालक ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने साले लवकुश की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...