बुलंदशहर, मई 1 -- नगर के सर्राफा बाजार से अपनी दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।नगर कोतवाली में ​पीड़ित की पत्नी सोनिया बंसल, निवासी देवीपुरा-1 (लक्ष्मी निवासी के सामने) ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति सुनील कुमार 1 मार्च को रात अपनी दुकान से पैदल मुकुट मंदिर सर्राफा बाजार से होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से बेहद तेज गति में आ रही एक बाइक के चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील कुमार के जांघ की हड्डी टूट गई और उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- चौथम: बाइक की ठोकर से अधेड़ हुआ घायल, रेफर हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जह...