कन्नौज, दिसम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के पश्चिमी बाईपास पर जीटी रोड हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक महिला से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। रतनपुर गांव निवासी विकास 26 वर्षीय पुत्र अवधेश शुक्रवार को अपनी बहन सेजल के साथ ससुराल नगला बरी गांव से वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह जीटी रोड हाईवे पर शहर के पश्चिमी बाईपास के पास पहुंचा तभी अचानक सड़क पार कर रही महिला से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। जानकारी पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल विकास की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.