उन्नाव, मार्च 18 -- पुरवा। बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में चले जाने से मामा भांजा घायल हो गया। क्षेत्र के बरेथा गांव के रहने वाले राहुल किसी काम से बाइक से मंगलवार शाम पुरवा आया था। अपने मामा कस्बा के तोपखाना मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश के साथ घर से लगभग चार बजे घर लौट रहा था। पुरवा भूपतिपुर मार्ग पर बसहा नाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। जिससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चंद्र प्रकाश को गंभीर चोट होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि राहुल का सीएचसी पर उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...