गोंडा, अप्रैल 18 -- मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दिनारा गांव से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की बाइक शुक्रवार रात बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत के बाद दिनारा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दिनारा गांव के प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू ( 32) पुत्र रामरुप तिवारी और नीरज शुक्ला (30) पुत्र विजय शुक्ला एक ही बाइक पर सवार होकर राजगढ़ में आयोजित बबलू श्रीवास्तव के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, मचा कोहराम रास्ते में राजापुर परसौरा के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहर...