मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के खुटौना मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में हरपुर बक्स निवासी उमेश कुमार (28) की मौके पर मौत हो गई। लोगों को जमा होता देखकर चालक पिकअप लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। उमेश के पिता लालबाबू चौधरी ने पुलिस को बताया कि पुत्र बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप पर जा रहा था। इसी दौरान खुटौना मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि सिर कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उमेश की पत्नी ममता देवी और मां रिंकू देवी का रो-रो कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.